फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-सीडीओ ने लगाई झाड़ू

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
झाड़ू
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम और सीडीओ ने बृहस्पतिवार को गांव कमालपुर में पहुंचकर खड़ंजों पर झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। नगर क्षेत्र से सटा कमालपुर डीएम द्वारा गोद लिया गांव हैं। अफसरों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

डीएम आंजनेय कुमार सिंह और सीडीओ जसजीत कौर सरकारी अमले के साथ बृहस्पतिवार को गांव कमालपुर पहुंचे। डीएम ने सरकारी विद्यालय में फीता काटकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। डीएम और सीडीओ ने खुद भी गांव में झाड़ू लगाई। गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा भी अधिकारियों ने लिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखना हर ग्रामीण की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक होना होगा। कूड़ा करकट ऐसे स्थान पर डालें जहां उसका ठीक से सड़ाव हो जाए। पालिथीन को अलग निश्चित स्थान पर फेंके ताकि पर्यावरण को नुकसान न होने पाए। पालिथीन नालियों में डालने से जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है।

उन्होंने हर एक परिवार से अपने घर के सामने सफाई रखने की अपील की। ग्रामीण प्रत्येक परिवार से थोड़ा चंदा कर अलग से दो तीन सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कर सकते हैं। इसपर डीएम का ग्रामीणों ने समर्थन किया। डीएम ने ग्राम प्रधान को शौचालय बनवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने डीएम को बताया कि गांव में 100 से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। बाकी शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। डीएम ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। डीएम को गांव में खड़ंजों और नालियों में बेहद गंदगी मिली।

इसपर डीपीआरओ को आड़े हाथ लेते हुए सफाई कराने की नसीहत दी। डीएम ने कहा गांव में हर रोज साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें