फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोमांचक हुई डिस्ट्रिक्ट बार की रार.. कौन संभालेगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चल रही रार रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है। दोनों ही पक्षों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सवाल यह है कि डिस्ट्रिक्ट बार का शासन इस बार किसके हाथों में जाएगा। दोनों ही पक्षों की नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है और अब बार कार्यालय पर आधिपत्य को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। दोनों ही गुट अपना-अपना दावा मजबूती से पेश करने की होड़ में लगे हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बीते दिनों शुरू हुआ बवाल अब निर्णायक मोड़ पर जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। गत 16 दिसंबर को अधिवक्ता राजाशील पक्ष की एल्डर्स कमेटी ने बार काउंसिल आफ इंडिया के सह-अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर बार सभागार में मतदान कराया था। उस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में हाथापाई तक हो गई थी। हालांकि, देर शाम को मतदान के नतीजे घोषित हुए तो उसमें अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव को व महासचिव शैलेंद्र सिंह लोधी को चुना गया था। इस कमेटी ने मंगलवार को शपथ भी ले ली और बार पर अपने आधिपत्य का दावा पेश किया।
वहीं, बुधवार को अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा की एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट बार का दूसरा चुनाव हुआ। इसमें अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष और देर रात विवादित मतगणना के बाद अधिवक्ता उमेश कौशिक को महासचिव चुना गया। दोनों ही कमेटियों के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी निर्विरोध व चुनाव कराकर संपन्न करा दिया गया। हालांकि, अभी दूसरे पक्ष का शपथ ग्रहण समारोह होना बाकी है। अभी धर्मपाल शर्मा पक्ष की एल्डर्स कमेटी के पास ही डिस्ट्रिक्ट बार की कमान है। राजाशील पक्ष ने बार सभागार पर फिलहाल अपना ताला लगाया है। बृहस्पतिवार को उमेश कौशिक पक्ष ने भी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान प्रथम पक्ष के कुछ अधिवक्ता भी नजर आए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने उतारे थे दोनों चुनाव में अपने अपने प्रत्याशी
बार में अपना हक जताने के लिए दोनों पक्षों की ओर से दोहरी राजनीति-रणनीति का खेल खेला गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दोनों ही चुनावों में विभिन्न पदों पर अपने-अपने प्रत्याशी भी उतारे गए थे। दोनों ही नई समितियों में दोनों पक्ष के कुछ अधिवक्ता विजयी हुए हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर बार का आधिपत्य किस ओर जाएगा, इस पर अधिवक्ता चर्चा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें