फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाई के 35 कर्मियों से डकार लिए 40 लाख

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
rupees - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग के लाखों रुपये डकारकर मुख्य कैशियर ने अपना तबादला करा लिया। पूरा मामला खुलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। एसई ने एक्सईएन डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।फर्जीवाड़ों के लिए बदनाम पावर कारपोरेशन में एक और नया घपला सामने आया है।
विज्ञापन


डिबाई खंड में तैनात रहे मुख्य कैशियर ने विभाग के करीब 40 लाख रुपये डकार लिए। विभागीय रकम को डकारने के बाद फर्जीवाड़ा खुलने से पहले ही कैशियर अपना तबादला कराके रफूचक्कर हो गया। विभाग के 35 कर्मियों द्वारा जमा कराई गई रकम को डकार लिया गया। अब पूरा मामला खुलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

पूरे मामले की जांच के लिए एसई ने एक्सईएन डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं फर्जीवाड़े के बाद तबादला कराके गए कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी मेरठ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें