फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ का कक्ष रहा खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों के देरी से आने पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने सभी को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद भी चर्म रोग कक्ष में शनिवार सुबह 09:30 बजे तक भी कोई चिकित्सक नहीं आया। ऐसे में मरीजों को परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा।
कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल में सुविधाओं के लिए मरीजों को इंतजार करने के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे की जगह 09:30 बजे तक कई चिकित्सकों के समय से न आने पर जिलाधिकारी को वीडियो भेजकर शिकायत की गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने ओपीडी का निरीक्षण किया तो पांच से अधिक कक्षों में चिकित्सक नहीं मिलने पर सभी को समय से ओपीडी में आने के निर्देश दिए लेकिन, इसका कोई असर अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ व मनोचिकित्सक पर नहीं पड़ा। जबकि फिजिशियन, सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ 08:30 बजे तक अपने कक्ष में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज नफीसा व सुनीता ने बताया कि सुबह आठ बजे से चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन, अब तक नहीं आए। घर का काम छोड़कर परामर्श लेने आए। अब वापस जाना पड़ रहा है। शनिवार को ओपीडी में 1570 मरीजों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न बीमारियों का परामर्श लिया। पैथोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ. रोहित वार्षेण्य ने बताया कि सभी को समय से ओपीडी में बैठने के प्रधानाचार्य ने निर्देश दिए हैं। कोई लापरवाही बरत रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें