फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उपचार के दौरान मरीज की मौत, अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कालाआम चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदराबाद के गांव इस्माइलपुर निवासी श्रीचंद (52) बीते दिनों सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ही सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके पैर में लगी चोट सही नही हो रही थी। पैर में गलाव पड़ने पर परिजन नगर के कालाआम के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। बुलंदशहर नगर कोतवाली में परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को भी वह श्रीचंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां, उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने और गलत इलाज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मरीज की मौत अस्पताल के अंदर नहीं हुई है। परिजन मरीज को गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। मरीज की हालत काफी खराब थी। परिजनों के कहने पर मरीज को बाहर गाड़ी में ही चेक किया गया था।मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को इस बात की जानकारी भी दे दी थी।
सीओ सिटी डॉ.विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर सड़क हादसे का मुकदमा सिकंदराबाद में दर्ज है। जबकि, अस्पताल पर हंगामे के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क पर लगा जाम
कालाआम चौराहे के पास अस्पताल में हुई मरीज की मौत के बाद हंगामे के चलते सड़क पर जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें