फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेंगू-मलेरिया के आंकड़े शून्य, टायफाइड के मिले 142 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की प्रतिदिन लंबी लाइन लग रही हैं। बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड की जांच कराई जा रही है। जुलाई माह में डेंगू की 248 एवं मलेरिया की 921 जांच में रिपोर्ट निगेटिव रहीं। जबकि 1634 टायफाइड जांच में 142 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, प्रतिदिन जांच में दो से पांच मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ हैं। मरीज जिला अस्पताल से लेकर अन्य सरकारी चिकित्सालयों एवं निजी अस्पतालों में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 के करीब मरीज बुखार के आ रहे हैं। इनमें प्रतिदिन दो से पांच मरीजों की टायफाइड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं।
जबकि जिला अस्पताल में अभी तक हुई जांच में एक भी मरीज की डेंगू या मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई हैं। जबकि इस वर्ष जिले में मलेरिया के 18 मरीज और डेंगू के दो मरीज सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर मरीजों को ब्लड जांच कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

अधिकांश में टायफाइड बुखार की पुष्टि हो रही है। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि प्रतिदिन बुखार पीड़ित मरीजों की ब्लड जांच कराई जाती हैं। टायफाइड पॉजिटिव मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। अभी डेंगू-मलेरिया कोई पॉजिटिव नहीं मिला हैं। मरीजों बीमारी का लक्षण दिखने के आधार पर जांच कराने का परामर्श दिया जाता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें