फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
कालाआम पर पुलिस ने नोकझों करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से शुरू हुए वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च को जब पुलिस ने कालाआम चौराहे पर रोका तो कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित सपाई वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।
सपा जिला कार्यालय पर रविवार सुबह से ही जिलेभर के कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। पार्टी का आह्वान जिला कार्यालय से अंसारी रोड चौराहा स्थित बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकालने का था। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के नारे लगाते हुए जैसे ही सड़क पर निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ता जैसे ही कालाआम चौराहे पर पहुंचे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर सपा नेताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इससे पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक खींचतान व नोकझोंक चली। हालात बिगड़ते देख कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और चुनाव आयोग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोर, गद्दी छोड़, वोट बचाओ, देश बचाओ और वोट हमारा, अधिकार हमारा जैसे नारे लगाए। नेताओं का आरोप था कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
काफी मान-मनौव्वल के बाद कार्यकर्ता वहां से हटे और मलका पार्क पहुंचे। यहां गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया गया।
प्रदर्शन और मार्च में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, कृष्ण पाल यादव, भारत सिंह गुर्जर, महेंद्र वाल्मीकि, गजराज नागर, होशियार सिंह, मुकेश शर्मा, हरेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी, मुकेश यादव, हाजी खालिद सिद्दीकी, वर्षा प्रधान, बादल यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें