फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: धान की पराली जलाने पर दो किसानों पर 25-25 हजार का जुर्माना, सैटेलाइट से पकड़ी गई आग

Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पहला मामला सदर तहसील के गांव करौली का है, जबकि दूसरा मामला सिकंदराबाद तहसील के गांव हुसैनपुर आजमपुर का है। दोनों गांवों में किसानों ने धान की कटाई के बाद खेत में पड़ी पराली जला दी थी।
 
विज्ञापन
जलाई जा रही पराली ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले में धान की कटाई शुरू होते ही खेतों में पराली जलाने का धुआं फिर दिखने लगा है। प्रशासन और कृषि विभाग की सख्त हिदायतों के बावजूद दो किसानों ने अपने खेतों में फसल अवशेष में आग लगा दी। कृषि विभाग ने सैटेलाइट ट्रैकिंग से दोनों मामलों को पकड़कर संबंधित किसानों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।

विज्ञापन


पहला मामला सदर तहसील के गांव करौली का है, जबकि दूसरा मामला सिकंदराबाद तहसील के गांव हुसैनपुर आजमपुर का है। दोनों गांवों में किसानों ने धान की कटाई के बाद खेत में पड़ी पराली जला दी थी।

कृषि विभाग के अनुसार, पराली रोकथाम के लिए जिले में सैटेलाइट मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय है। जैसे ही खेत में आग लगी, कंट्रोल रूम को थर्मल अलर्ट और लोकेशन मिल गई। सैटेलाइट से मिली लोकेशन के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आग जलाने की पुष्टि होते ही चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिला उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि जिले में पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए पूरे जिले में 175 विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार खेतों में भ्रमण कर निगरानी कर रही हैं और किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पराली जलाने पर जुर्माने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें