फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिलिंडर मिलने की देरी में लोगों ने किया हंगामा, जाम लगाने का प्रयास

विज्ञापन
पहासू में गैस एजेंसी पर हंगामा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर मिलने की देरी के विरोध में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और एजेंसी संचालक को सही समय पर सिलिंडर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


अमेरिका व ईरान के बीच छिड़े युद्ध के बाद से देश में भी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इसको लेकर एजेंसी और गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं, पहासू स्थित इंडेन गैस एजेंसी की ओर से सिलिंडरों की घरों तक की सप्लाई अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है, जिस कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
उपभोक्ता प्रेमचंद ने कहा कि बुधवार को सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब एजेंसी कर्मचारियों ने सर्वर डाउन होने के कारण पर्ची देने से इन्कार कर दिया। उपभोक्ताओं को पहले तीन से चार घंटे तक धूप में खड़े रखा फिर सिलिंडर की पर्ची नहीं होने पर वापस जाने को बोल दिया। इस बात पर उपभोक्ता भड़क गए और उन्होंने एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोग सिलिंडर लेकर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। वहीं, हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम वहां पहुंच गई। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। इसके बाद एजेंसी संचालक से वार्ता की और समय से सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान कुछ उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट गए तो कुछ को तीन बजे के बाद सिलिंडर दिया गया।

पहासू में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता अनावश्यक परेशान न हों। एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। केवाईसी पूर्ण होने के बाद होम डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। - सौरभ गोयल, संचालक, इंडेन गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें