फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: गंगा में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 12 Feb 2024 03:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

गंगा में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या हुई। मृतक के सिर व अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में गंगापुल के नीचे सोमवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान है, जिससे हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की आशंका है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अनूपशहर गंगा पुल के नीचे सोमवार दोपहर को राहगीरों ने एक शव गंगा नदी में उतराता देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। अनूपशहर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से कोई कागज नही मिला है, जिससे कि उसकी शिनाख्त की जा सके। 

मृतक के सिर, छाती व कंधे पर चोट के निशान हैं, जिससे खून बह रहा था। उसने अंदर हाइनेक, शर्ट, नीले रंग की जींस और ऊपर से महरूम रंग का ब्लेजर पहना हुआ है। शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि एक दो दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर शव को नदी में डाला गया है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए सभी थानों पर उसका फोटो भेजा जा रहा है। जल्द ही शिनाख्त कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें