फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 304 दबंगों ने छीना कमजोर वोटर्स का ‘हक’

Tue, 10 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सात विधानसभा क्षेत्रों में 304 ऐसे दबंग परिवारों को चिन्हित किया है जो कमजोर मतदाताओं को वोट देने के ‘हक’ से वंचित कर देते हैं। बता दें विधानसभा चुनाव-2012 में इन दबंग परिवारों ने कमजोर मतदाताओं को वोट के हक से वंचित कर दिया था, जहां वोट कराया भी गया तो उसमें दबंगों की मर्जी ही चली।

निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बुलंदशहर कोतवाली नगर में 8, कोतवाली देहात में 8 और औरंबाबाद में आठ दबंग परिवारों को चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन


सिकंदराबाद में 47, ककोड़ में दो, जहांगीराबाद में नौ, गुलावठी में 13, अगौता में 37, बीबीनगर में आठ, स्याना में पांच, नरसेना में छह, खानपुर में 15, खुर्जा नगर में 51, खुर्जा देहात में 5, अरनिया में चार, शिकारपुर में नौ, पहासू में पांच, अहमदगढ़ में 11, सलेमपुर में चार, जहांगीराबाद में सात, अहार में पांच, डिबाई में 12,

छतारी में छह, नरौरा में 15, रामघाट में चार परिवारों को दबंग के रूप में पहचान की गई है। 304 दबंग परिवारों में वोटर 1059 हैं। ये दबंग कमजोर वोटर्स को जबरन बूथ तक नहीं पहुंचने देते। यदि किसी तरह कोई मतदाता बूथ तक पहुंच भी गया तो वह वोट अपनी मर्जी ने नहीं कर पाता है।

आयोग की रहेगी खास नजर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वर्नेबुल क्षेत्र के 304 मतदाता बूथों पर निर्वाचन आयोग की विशेष नजर रहेगी। इन क्षेत्रों में खासतौर पर तेजतर्रार सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जनपद में 304 वर्नेबुल परिवारों को चिन्हित किया गया है। वर्नेबुल क्षेत्र में स्थापित 434 बूथों पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। किसी को भी वोट के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। दबंग परिवारों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


 अरविंद कुमार मिश्र, डिप्टी निर्वाचन अधिकारी
दबंग 1021 वोटर्स पर कार्रवाई

जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि 304 दबंग परिवारों के 1059 दबंग सदस्यों के खिलाफ धारा 107/110 जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें