फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा एप में गड़बड़ी से अनुमति के लिए दुविधा में ‘नेताजी’

Tue, 10 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नेता
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रचार रथ पर सवार नेताजी सुविधा एप के चलते दुविधा में रहते हैं। दरअसल, एंप्लीफायर का इस्तेमाल सुबह 6 से रात 10 बजे तक मान्य है, जबकि एप में दिन की अवधि में एंप्लीफायर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में जैसे ही नेताजी एप में एंप्लीफायर की अनुमति के लिए अवधि टाइप करते हैं, आवेदन ऑटो रिजेक्ट हो जाता है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ कोषाधिकारी आत्मप्रकाश वाजपेयी राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को आचार संहिता का पाठ पढ़ा रहे थे। इस बीच बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने सुविधा एप की गड़बड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एप पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एडीएम ने संबंधित अफसर को मीटिंग से ही फोन लगाकर पूछा तो बताया गया कि एंप्लीफायर की स्वीकृति के समय में तकनीकी गड़बड़ी आने से आवेदन ऑटो रिजेक्ट हो रहे हैं।  एडीएम वित्त ने राजनैतिक दलों के नुमाइंदों को गड़बड़ी को सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बसपा के खुर्जा ने प्रत्याशी ने एसडीएम पर अनुमति देकर वापस लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पांच वाहनों की अनुमति मांगी थी। दो वाहनों की अनुमति दी गई। बाद में एसडीएम ने दो वाहनों की अनुमति भी वापस ले ली। सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री के बारे में बताया गया कि ऐसे प्रचार का खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें