फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दरोगा ने साधु के उतरवाए कपड़े, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दरोगा ने साधु के उतरवाए कपड़े, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

सिकंदराबाद। चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद में तैनात एक दरोगा ने साधु के कपड़े उतरवा दिए। विरोध करने पर अभद्रता भी की। इस पर ग्रामीणों ने साधु का वीडियो बनाकर यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। जिसके बाद हरकत में आए एसएसपी ने प्रारंभिक जांच में दरोगा को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव अरनिया कमालपुर में शिव मंदिर में रहने वाले साधु बृहस्पतिनाथ महाराज की वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को यूपी पुलिस व डीजीपी यूपी व अन्य को टैग करते हुए ट्वीट भी किया गया। वीडियो में साधु बता रहे हैं कि वह पिछले दो माह से मंदिर में पूजा अर्चना करा रहे हैं। शुक्रवार को साइकिल से सिकंदराबाद दवाई लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय दनकौर रोड स्थित सिकंदराबाद-दनकौर बार्डर पर सिकंदराबाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर उन्हें रोक लिया। चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मी उन्हें अंदर ले गए। उपनिरीक्षक पवन कुमार ने उनसे पूछताछ करनी शुरू की। साधु से कपड़े उतारने को भी कहा। इनकार करने पर अभद्रता की गई। आरोप है कि दरोगा पवन कुमार ने धमकी दी कि गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल कर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। घटना के बाद साधु गांव पहुंचे और ग्रामीणों को पूरा वाकया बताया। कुछ युवकों ने उनका वीडियो शूट कर ट्वीट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने सीओ सिकंदराबाद को मामले की जांच सौंपी। सीओ की प्रारंभिक जांच में उपनिरीक्षक पवन कुमार की गलती सामने आई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करना न्यायोचित नहीं है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी आम जन का उत्पीड़न करता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साधु से अभद्रता करने के मामले में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें