नगर के वार्ड 28 में सभासद गंदगी और जर्जर सड़कों की समस्या का निपटारा पांच साल में भी नहीं करा पाए। वार्ड में गंदगी का अंबार है। नाले चोक पड़े होने से बरसात में जलभराव की समस्या हो जाती है। आमजन की ओर से बार बार शिकायत करने के बावजूद गंदगी का निपटारा नहीं हो सका।
वार्ड 28 में प्रेमनगर, कृष्णानगर का कुछ हिस्सा, मुस्लिम स्कूल क्षेत्र, जज कंपाउंड, लल्ला बाबू रोड की एक साइड आती हैं। पांच साल के भीतर वार्ड में महज 50 लाख रुपये का विकास कार्य कराया गया। मतलब एक साल में 10 लाख रुपये विकास पर खर्च हुए।
महज 50 लाख रुपये से इस महंगाई में कितना काम हुआ होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वार्ड में जगह जगह फैली गंदगी के अलावा जर्जर तार और सड़कें आम आदमी की टेंशन बढ़ा रहे हैं। वार्ड में गंदगी का अंबार है। नाले चोक पड़े होने से बरसात में जलभराव की समस्या हो जाती है।
खुला नाला हादसे को न्योता देता दिखाई देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाला कवर करने के लिए बार बार कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि वार्ड के मुख्य मार्गों पर पथ प्रकाश का इंतजाम ठीक है।
वार्ड में 50 लाख रुपये खर्च कर जगह-जगह विकास कार्य कराए गए हैं। सभी गलियां पक्की हैं। जो जर्जर सड़क हैं उनका प्रस्ताव दे दिया गया है। वह भी जल्द बनाई जाएंगी। पूरे वार्ड में पथप्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। गली-मोहल्लों में जगह-जगह सफाई कर्मी को सफाई कराने के निर्देश दिए गए है। लोगों की शिकायत को प्राथमिकता से लिया गया है। - गीता अग्रवाल, सभासद