फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर बंद रहा जहांगीराबाद

Tue, 09 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
विरोध के दौरान जहांगीराबाद में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

आठ दिन पहले गैर समुदाय के अधेड़ द्वारा एक युवती को भगा ले जाने के मामले में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर सब्जी मंडी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छह थानों की पुलिस तैनात रही।

नगर के एक मोहल्ले से एक मई को पड़ोसी गांव का शादीशुदा अधेड़ एक युवती को भगाकर ले गया था। उसी दिन से लोगों मे भारी आक्र ोश है। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर आए दिन धरना-प्रर्दशन हो रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पूर्व भी नगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि शुक्रवार को बाजार बंद के दौरान प्रशासन ने कुछ मोहलत मांगी थी। व्यापारियों ने एक राय होकर सोमवार को पुन: बाजार बंद कर धरना-प्रर्दशन की बात कही और रविवार को बाजार बंद करने का निर्णय ले लिया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोनू पाठक के आह्वान पर नगर के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे।

इसको सब्जी मंडी व अनाज मंडी के व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर दिया। सोमवार सुबह से ही सब्जीमंडी चौराहे पर लोगों का जमाबाड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों की तादात में लोग एकत्रित हो गए। व्यापारियों व हिंदू संगठनों से जुड़े लोग प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


धरना शाम छह बजे तक चला। धरने को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कंसल व पालिकाध्यक्ष पति कृष्णकांत वार्ष्णेय, मंडी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयेश अग्रवाल, संजय कंसल व संजय वर्मा समेत हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें