फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से छात्रा की मौत, कई झुलसे

Wed, 13 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌बिजली करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पर्वाना में बुधवार की दोपहर एलटी और एचटी लाइन के आपस में भिड़ने से नलकूप में नहा रही एक छात्रा की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई महिलाओं को करंट के झटके लगे हैं। गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बता दें कि मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अडौली निवासी शीशपाल लोधी की 13 वर्षीय पुत्री गीता गांव पर्वाना में अपने मौसा ब्रजमोहन लोधी के यहां रह रही थी। वह कक्षा 6 में बुधपारमिता जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती थी। गीता स्कूल से आने के बाद खेतों पर चली गई और वहां नलकूप में नहाने लगी।

ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान जर्जर हालत में एलटी और एचटी लाइन के तार आपस में भिड़ गए। जिससे नलकूप की हौदी में करंट उतर आया और वहां नहा रही गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक की पत्नी समेत तीन चार महिलाओं को करंट के झटके लगे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को फोन कर सूचना दी। कर्मचारियों ने आनन फानन में लाइन काट दी। छात्रा की करंट से मौत होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया।

ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया ग्रामीणों का कहना था कि कई बार जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की गई लेकिन विद्युत विभाग ने मामले में कोई सुध नहीं ली। बाद में अड़ौली से पहुंचे परिजन मृतका के शव को अपने साथ ले गए। एसओ खानपुर जनक सिंह चौहान ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उधर जाड़ौल बिजलीघर के जेई जतन सिंह ने बताया कि करंट से मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें