फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर हत्या, शव खेत में फेंका

Sat, 26 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जानीपुर कलां उर्फ वैरीना निवासी 25 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। लाश के गले में गमछा मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गमछे से ही गला घोटकर की गई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूर्व प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि मूलरूप से गांव सिरसा थाना अतरौली जिला अलीगढ़ के रहने वाला लोकेश(25) पुत्र विक्रम सिंह पिछले करीब 5-6 सालों से परिवार सहित गांव जानीपुर कला उर्फ वैरीना में रह रहा था।

वह गांव में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम चार बजे वह जंगल जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब 6.30 बजे तक जब वह नहीं लौटा तो वह उसे तलाश करने निकल पड़े।
विज्ञापन


तलाश करते-करते वह गांव निवासी हरवीर पुत्र सियाराम के खेत में पहुंचे। जहां लोकेश की लाश पड़ी मिली। उन्होंने फौरन ही सूचना पुलिस को दी। लोकेश की गर्दन में गमछा पड़ा था।

शरीर पर हाथापाई के निशान थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि लोकेश की हत्या गमछे से गला घोटकर की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

संदिग्ध हालात में युवक लोकेश की लाश खेत में पड़ी मिली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शत्रुघ्न उपाध्याय, थानाध्यक्ष शिकारपुर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें