फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 09 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव स्थित मकान में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पहुंचे चचेरे ससुर को धक्का देकर आरोपी भाग गया। घटना के बाद महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को परिजनों के साथ पहुंची महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस गया। आरोपी सो रही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी महिला को खींचकर कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर बगल के कमरे में सो रहे दिव्यांग चचेरे ससुर की नींद खुल गई।
विज्ञापन


जब वह पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को थाने पर पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर  दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें