फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की हत्या में गवाह पिता पर किया जानलेवा हमला

Sun, 07 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
पुत्र की हत्या में गवाह पिता पर किया जानलेवा हमला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में पुत्र की हत्या के मामले में गवाह पिता पर हत्यारोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने काली नदी पुल के निकट जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने एक सप्ताह बाद एक नामजद समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मोहर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र मनोज नोएडा में एक न्यूज चैनल में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करता था। 14 मई 2016 में उसकी गौतमबुद्धनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके संबंध में सिकंदराबाद की कॉलोनी निवासी मनोज सैनी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में गौतमबुद्धनगर की कोर्ट में केस चल रहा है। इसमें वह गवाह है। 28 अप्रैल में वह गवाही पर गया था। हड़ताल होने के चलते गवाही नहीं हुई। मोहर सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसुरी में पत्नी के साथ बाइक पर गेहूं लेने जा रहा था।
विज्ञापन


बाइपास स्थित काली नदी पुल के पास मनोज सैनी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मनोज जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। नगर कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें