फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद खुद को लगाई आग, मौत

Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
आत्म हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के मोयिद्दीनपुर गांव स्थित मायके में पति से हुए विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगा ली। बचाने में महिला का पति और पिता दोनों झुलस गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं ससुर और दामाद की हालत गंभीर है।


जिला संभल के आटा थाना के बनिया खैर निवासी नरेंद्र की पत्नी पूजा दो दिन पूर्व पति के साथ छतारी के मोईद्दीनपुर अपने मायके आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात पति नरेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर पूजा ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन


पत्नी को जलता देखकर पति नरेंद्र ने बचाने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पूजा के पिता भी जाग गए और उन्होंने ने आग बुझाने का प्रयास किया।तीनों ही गंभीर रूप से झुलस गए। उधर, शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए।

उन लोगों ने आग से झुलसे तीनों को लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता पोख सिंह और पति नरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
 खर्च के लिए रुपये मांगने पर गुस्साए शराबी पति ने महिला पर केरोसिन उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद बच्चे को साथ लेकर पति फरार हो गया। पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पति को नामजद कराया है।


गाजियाबाद निवासी जगदीश ने बताया कि उन्होंने पांच साल पूर्व अपनी बेटी रजनी की शादी मंडावरा निवासी शेरू के साथ की थी। शेरू शराब पीने का आदी है। शेरू व रजनी के दो बच्चे है। जगदीश ने बताया कि खर्च के लिए रुपये मांगने पर शेरू अक्सर रजनी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को रजनी ने शेरू से खर्च के लिए रुपये मांगे तो उसने घर में रखा केरोसिन का तेल रजनी के ऊपर उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया। किसी तरह रजनी ने खुद को बचाया। हालांकि रजनी के दोनों हाथ झुलस गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें