कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक गावं में शनिवार को ट्यूबवेल पर करंट से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गावं जिरौली निवासी प्रशांत उर्फ लाला (14) पुत्र राम किशोर किसान इंटर कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ता था। सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकला। प्यास लगने पर पास ही गांव अमरपुर में धूम सिंह के ट्यूबवेल पर पानी पीने गया। वहां पानी को हाथ लगाते ही उसे करंट का तेज झटका लगा।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों का आक्रोश भड़का तो उन्होंने अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर आधे घंटे बाद एसडीएम सुभाष यादव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उनके कार्रवाई और मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।