फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
बुलंदशहर(ब्यूरो)। कोतवाली देहात की एक कॉलोनी में एक बार फिर रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने तीन दिन तक अश्लील हरकतें कीं। घटना के वक्त बच्ची की मां अपने बीमार पति को लेकर दिल्ली उपचार के लिए गई थी।
विज्ञापन


घर लौटने पर बच्ची ने मां को आपबीती बताई। महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति और 10 वर्षीय बेटी के साथ शहर की कॉलोनी में रहती है। पड़ोस में ही देवर-देवरानी रहते हैं।

16 जुलाई को पति की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए वह दिल्ली लेकर गई थी। 10 वर्षीय बेटी को देवर-देवरानी के पास छोड़कर चली गई थी। तीन दिन बाद जब 19 जुलाई को वह घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए आपबीती बताई। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि तीन दिन तक चाचा गौरव उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट करता था। महिला ने कोतवाली देहात में आरोपी देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवकों ने युवती का किया यौन शोषण रिपोर्ट हुई दर्ज
डिबाई (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने शादी का झांसा देकर गांव के दो युवकों पर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

  क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि एक गांव के  दो युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक यौन शोषण करते रहे। इस दौरान युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश और हरी सिंह पुत्र चेतराम के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें