मुख्य मार्गों पर बाइक से सफर जानलेवा साबित हो रहा है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
पहला हादसा चोला क्षेत्र में हुआ। एमएस डिग्री कॉलेज के छात्र गांव नवादा निवासी आशीष(19) पुत्र तेज सिंह और पुष्पेंद्र(22) पुत्र रघुराज शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे कॉलेज जा रहे थे।
गांव नैथला हसनपुर के पासनगलिया मोड़ पर बुलंदशहर की ओर से सिलेंडर लेकर ककोड़ जा रहे ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया। आशीष की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि पुष्पेंद्र की हालत गंभीर अभी भी है। पुलिस ने टाटा-407 को कब्जे में ले लिया है।
दूसरा हादसा जहांगीराबाद में हुआ। मोहल्ला आहनग्रान निवासी तैययब अली का इकलौता पुत्र फैसल और उसका साथी सकलेन पुत्र मुमताज पेपर देने बाइक से बुलंदशहर जा रहे थे ।
सुबह करीब छह बजे शेखुपुर रौरा गांव के पास सामने की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे बैठे फैसल (20)की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा कलेन बुरी तरह घायल हो गया।
डॉक्टरों ने सक लेन को दिल्ली रेफर किया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली ने दोनो छात्रों के घरों पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है।