फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुनीमों से लूटे एक लाख रुपये

Fri, 05 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबिल ऑयल के सामान का दुकानों से पेमेंट लेकर लौट रहे बाइक सवार दो मुनीम से तीन बदमाशों ने तमंचे की बल पर एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था। पीड़ितों ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढे़ सात बजे खुर्जा की आटो मोबाइल एजेंसी के मुनीम प्रवीन कुमार और विभाष कुमार खानपुर, स्याना क्षेत्र की स्पेयर पार्टस की दुकानों पर दिये गये सामान का पेमेंट लेकर बाइक से वापस खुर्जा लौट रहे थे।

स्याना-बुलंदशहर हाईवे पर बरौली वासुदेवपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्याना की ओर से तीन बाइक  सवार सशस्त्र बदमाशों ने टक्कर मारकर मुनीमों को गिरा दिया और तमंचे के बल पर रूपयों से भरा थैला सहित मोबाईल व पर्स लूट लिये। बदमाश घटना को अंजाम देकर स्याना की ओर भाग गये। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें