फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम समेत दो की मौत

Sat, 03 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ककोड़ में बुखार ने एक मासूम और अनूपशहर में एक किशोरी ने दम तोड़ दिया। मासूम और किशोरी की मौत के बाद जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन


ककोड़ के मोहल्ला मालियान निवासी महेंद्र सैनी की डेढ़ साल की बच्ची सपना पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ले की सभासद कुसुम समेत नितिन, रोहित, पप्पू, काजल, छाया, दीपिका आदि कई लोग बुखार की चपेट में हैं। 

उधर, अनूपशहर के मोहल्ला गढ़ी निवासी सुनीता (17) पुत्री वेदप्रकाश की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। सुनीता को कई दिनों से बुखार था। सोमवार को बुलंदशहर उपचार के लिए ले जाया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सीएमओ ने बताया कि सपना की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी ।
विज्ञापन


रबूपुरा में बुखार से मासूम की मौत
रबूपुरा(ब्यूरो)। क्षेत्र में बुखार से एक और मौत होने का मामला सामने आया है। गांव रोनीजा निवासी एक वर्षीय बच्चे की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बच्चा कई दिन से बुखार से पीड़ित था। इससे पहले भी क्षेत्र में दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी कलुआ का एक वर्षीय बेटा निक्की कई दिन से बुखार से पीड़़ित था। उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे कुछ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। निक्की ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कैंप में किया उपचार
बुलंदशहर। शहर से सटे गांव चंदेरू में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कैंप का आयोजन किया। कैंप में करीब 200 मरीजों का उपचार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें