फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी लूटने वाले थे बदमाश

Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति के साथ लूटकर भागने के दौरान पुलिस गिरफ्त में आए लुटेरों ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए नगर में संचालित फाइनेंस कंपनियों में लूट की फिराक में थे।
विज्ञापन


इसके लिए पिछले कई दिनों से वह एक फाइनेंस कंपनी की रेकी भी कर रहे थे। पुलिस ने लुटेरों से दंपति से लूटे मोबाइल और कैश के अलावा एक तमंचा, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है।

बता दें कि शनिवार दोपहर बाइक से अलीगढ़ से गाजियाबाद जाते समय नेशनल हाईवे स्थित सिरोधन तिराहे पर ग्राम नगला नीला थाना छतारी निवासी रमेश पाल और उनकी पत्नी से बाइक सवारों बदमाशों ने 1100 रुपये और मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन


सूचना पर एसआई प्रभात कुमार बालियान, सिपाही कमल सिंह, लोकेंद्र, राहुल त्यागी ने भाग रहे मंडवारा निवासी नरेंद्र, एत्माद सराय निवासी लोकेंद्र को पकड़ लिया था।

कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि नरेंद्र प्राइवेट कार चालक है। जबकि लोकेंद्र पढ़ा लिखा बेरोजगार है। किसी कार्यक्रम में शराब पीने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि वर्ष 2013 में हर्ष फायरिंग के दौरान प्रानगढ में एक किशोर की मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में उसे, उसके पिता, भाई और चाचा को जेल जाना पड़ा था।

बाद में मुकदमे में फैसले के लिए मोटी रकम देने के कारण उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया। नरेंद्र ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने सिकंदराबाद में संचालित फाइनेंस कंपनी में लूट की योजना बनाई।

वारदात को अंजाम देने के लिए उसने लोकेंद्र को भी अपने साथ मिला लिया। पिछले कई दिनों से वह बुलंदशहर रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास स्थित बंधन फाइनेंस कंपनी की रेकी कर रहे थे।

मौका नहीं मिलने कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने लुटेरों के पास से दंपति से लूटा गया मोबाइल, कैश, बाइक, तमंचा, और चार कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें