रोडवेज बस से दिल्ली से आ रहे एक नेत्रहीन को दो लुटेराें ने रास्ता दिखाने
के बहाने लूट लिया। लुटेरों ने मारपीटकर उससे मोबाइल, कपड़े व एक हजार
रुपये नगद लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी
है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जगम्मनपुर निवासी रामू पुत्र
स्वर्गीय अखिलाख सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह नेत्रहीन
है और अपनी
रिश्तेदारी में दिल्ली गया था। वहां से शनिवार की देर शाम उसके
रिश्तेदाराें ने उसे रोडवेज बस पर बिठा दिया था। उसने अपने भाई को फोन कर
उरई बस स्टैंड पर बुलाया था। सुबह करीब नौ बजे जब बस शहर के रोडवेज बस
स्टैंड पर पहुंची तो वह नीचे उतरा। उसी दौरान उसके पास दो युवक आए और बात
करने लगे। उसने इनसे सड़क पार करवाने को
कहा तो वह बस स्टैंड के पीछे की ओर
ले गए और मारपीटकर उससे मोबाइल, कपडे़ व एक हजार रुपये नगद लूट ले गए।
पीड़ित अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंचा और लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।