फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दो बाइक सवारों को रौंदा

Thu, 18 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ऊंचागांव
विज्ञापन
शराब पीकर गाड़ी चलाना - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जहांगीराबाद से सामान लेकर लौट रहे दो बाइक सवारों को मंगलवार शाम पूठा गांव के निकट शराब के नशे में धुत कार चालक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा लोगाें ने चालक को पकड़ कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम ऊंचागांव निवासी दीपक पुत्र सुभाष सिंह दिल्ली से आए अपने दोस्त राजेश के साथ जहांगीराबाद बाइक से सामान लेने गए थे। लौटते वक्त पूठा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने जब देखा कि चालक नशे में धुत है तो उन्होंने पकड़कर पीट दिया। वैन में चार लोग शराब पी रहे थे। लोगों के गुस्से को देख तीन लोग वैन से उतरकर भाग गए।  पुलिस ने कार चालक नीरज पुत्र दिनेश निवासी नरसैना को हिरासत में ले लिया। घायलों में राजेश को डॉक्टरों ने सेंटर मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें