फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने ही लुटवाए 1.75 लाख रुपये, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस ने वाटर टैंक कर्मियों से हुई 1.75 लाख रुपये की लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 93 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। लूट का मास्टर माइंड कंपनी का कर्मचारी वादी शैलेंद्र फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अप्रैल की सुबह दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर बिलसूरी के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने वाटर टैंक कर्मी शैलेंद्र व गुदेश से तमंचे के बल पर रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने कर्मी शैलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

शनिवार सुबह सूचना पर दनकौर रोड पर वाहनों की तलाशी के दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। रोकने पर वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर ब पवन शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी भैंसरावली थाना तिगांव बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद हरियाणा और योगेश पुत्र हरचंद शर्मा निवासी फरीदपुर थाना भूपानी जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जबकि फरार शैलेंद्र पुत्र रामनाथ निवासी गांव नगला रामसुंदर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा के रूप में हुई। इनके पास से लूट के 93 हजार रुपये, बाइक, तमंचा, चाकू बरामद किया गया है। खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश शैलेंद्र ने रची थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें