हाईवे स्थित हजरतपुर गांव के पास रविवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसओ देहात ज्ञान सिंह ने बताया कि फर्रखाबाद निवासी श्रवण सिंह अपने पत्नी के साथ रविवार को कार से नोएडा जा रहे थे। हाईवे स्थित हजरतपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी।
हादसे में कार सवार दंपति में 40 वर्षीय महिला मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति श्रवण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।