फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद चलती गाड़ी से फेंका

Sat, 11 Jun 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
loot - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात ड्यूटी से मिनी ट्रक में लौट रहे युवक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया। युवक को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रौंडा गांव निवासी राजकुमार (24) पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के फरकना स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम राजकुमार ड्यूटी से दो दिन की छुट्टी लेकर गांव लौट रहे थे। गाजियाबाद से मिनी ट्रक में बैठकर बुलंदशहर के लिए निकले।

जेब में तनख्वाह के 10 हजार रुपये थे। राजकुमार ने बताया कि जब वह जैनपुर तिराहे के पास पहुंचे तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी पिटाई कर 10 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें