फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बहनों का अपहरण

Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र से दो दिन पहले नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बहनों का अपहरण कर लिया गया। लड़कियों के पिता ने थाना स्तर से सुनवाई न होने पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने जल्द उसकी बेटियों को तलाश कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटे का पिछले दो साल से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते वह ज्यादातर दिल्ली में रहता है। घर पर अक्सर तीन बेटियां अकेली रहती हैं।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह में एक बेटी को एक युवक अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसका केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने फैसला न करने पर बेटियों को अगवा करने की धमकी दी थी। अब 11 जून की रात 10 बजे तीनों बेटियां घर पर थीं। तभी मोहल्ले के दो युवक अपने दो अज्ञात दोस्तों के साथ घर में आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए।

तब से लेकर उनका कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित का आरोप है कि जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को नामजद शिकायत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें