फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से झुलसे तीन किसान

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत पर काम कर रहे तीन किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कराया गया। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों में रोष है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली निवासी किसान प्रवीन, नरेश, अमित शनिवार की शाम अपने खेत पर काम रहे थे।

शाम में अचानक आई आंधी और बारिश के चलते वह जंगल में फंस गए। तीनों आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मौके पर अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।-इंद्र नंदनसेन,  तहसीलदार

रजवाहे में मिला महिला का शव
 थाना क्षेत्र के अजीजाबाद गांव के समीप रजवाहे में रविवार सुबह एक महिला की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्रामीणों की माने तो शव 20 से 25 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एसओ पहासू किरनपाल सिंह ने बताया कि पहासू क्षेत्र के गांव अजीजाबाद स्थित रजवाहे में रविवार सुबह एक महिला की सड़ी गली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसओ ने बताया कि शव तकरीबन एक माह पुरानी लग रही है।

कपड़े-बालों के आधार पर महिला का शव प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें