फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी से फिर चोर उखाड़ ले गए डीवीआर

Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते पंजाब नेशनल बैंक की डिप्टीगंज स्थित शाखा में एक बार फिर चोर डीवीआर और स्ट्रांग रूम की चाभी उठा ले गए। चोर बाथरूम में लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा डिप्टीगंज के मैनेजर अशोक अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम बैंक को बंद करके गए थे। सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी ने आकर देखा कि बैंके अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। सूचना पर जब बैंक के कर्मचारियों के साथ पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने देखा कि चोर बाथरूम में लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने स्ट्रांग रूम खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर वह सीसीटीवी की डीवीआर(डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और स्ट्रांग रूम की एक चाभी चुराकर ले गए। डिप्टीगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ माह पहले भी हो चुकी है चोरी
बता दें कि 13 दिसंबर 2016 को इसी बैंक में चोरी हो चुकी है। बैंक के मैनेजर अशोक अग्रवाल ने उस समय तहरीर देकर बताया था कि चोर मैनेजर केबिन से सीसीटीवी की डीवीआर(डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर), काउंटर नंबर तीन से सीपीयू, मॉनिटर, माऊस और कीबोर्ड चोरी कर ले गए हैं।

चोरों ने स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की कोशिश की थी। चोर रिकॉर्ड रूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर और दरवाजा उखाड़कर अंदर घुसे थे। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को चोरी की घटना संदिग्ध लगी थी। पुलिस ने बैंक कर्मियों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सबूत मिटाने के आरोप लगाए थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई थी।

दो युवकों को चोरी करते रंगे हाथ दबोचा
 चौकी क्षेत्र में इनवर्टर बैट्री की दुकान का तोला तोड़कर समान ले जाते समय दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। जंक्शन निवासी नीटू चौधरी की ओवरव्रिज के नीचे इनवर्टर बैट्री की दुकान है।
विज्ञापन


रविवार देर रात ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मदनपुर गांव निवासी राजू और सतेंद्र बताया। दोनों युवक फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें