जाटान मोहल्ला में किराना व्यापारी के मकान में बुधवार को हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नौकर को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला जाटान निवासी किराना व्यापारी प्रवीण अग्रवाल उर्फ छोटू के मकान का बुधवार को दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात समेत हजारों की नकदी निकाल ले गए थे। पीड़ित ने अपने ही नौकर पर शक जताकर नामजद तहरीर दी थी।
टेलीकॉम की दुकान में सेंधमारी
कस्बा निवासी मोहल्ला अनाजमंडी निवासी नितिन टेलीकॉम की दुकान चलाते हैं। बुधवार को चोरों ने उनके दुकान में सेंधमारी की। इसी बीच जाग होने पर चोर भाग गए। सुबह जब नितिन दुकान पर पहुंचे तो कूमल लगा देख उनके होश उड़ गए। गनीमत रहा कि चोर कुछ सामान लेकर नहीं जा पाए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।