नगर के सर्वाधिक सुरक्षित आवासीय परिसर अणुविहार कालोनी में चोरों ने एक वैज्ञानिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया। वैज्ञानिक परिवार समेत रक्षाबंधन पर अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। परिवार के वापस घर लौटने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित वैज्ञानिक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत विजय कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में अनूपशहर गए थे। शुक्रवार दोपहर बाद जब वह वापस लौटे तो उनके आवास के मुख्य द्वार का इंटरलाक टूटा हुआ था।
जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। घर के अंदर देखा तो सभी सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने के कुंडल, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, लौंग, नथ, चांदी के बर्तन, कई जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के एवं 20 हजार की नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ितने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सपा जिला सचिव के भाई के घर चोरी
चोरों ने बृहस्पतिवार रात सपा जिला सचिव के भाई के घर से कैश और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। उस समय वह पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गए हुए थे। राजीव और संजय गांव खदाना के मौहल्ला गायत्री नगर में रहते है। राजीव वर्तमान में सपा की कमेटी मे जिला सचिव के पद पर हैं।
सपा नेता राजीव खदाना का भाई संजय बृहस्पतिवार को अपनी पत्नि के साथ ससुराल मोदीनगर गया हुआ था। रात में चोरों ने से ताले तोड़कर 30 हजार रुपये, एलईडी टीवी, एक सोने का टीका, गले का चांदी का सेट, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने के कंगन, दो अंगूठी सोने की, एक पेडिल सोने का, एक हथफूल चांदी, एक तगड़ी चांदी, सात चांदी के रुपये आदि चोरी कर ली।