फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट के पास चोरी

Sat, 27 May 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास बृहस्पतिवार रात चोर दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल चोरी करके ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस पिकेट के पास चोरी होने से व्यापारियों में रोष है।

बता दें कि बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पीवीआर डायल 100 हर वक्त मौजूद रहती है। पिकेट के बराबर में धर्मपाल सैनी की नमकीन की दुकान है। बीती रात चोरों ने ताला तोड़ लिया। पुलिस के आने की आहट सुनकर चोर मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


चोरों ने पिकेट से 50 कदम की दूरी पर दूसरी वारदात को अंजाम दिया। यहां जनता मोबाइल प्वाइंट की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से दस हजार की नगदी, 6 नए मोबाइल, 4 पुराने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये। घटना के वक्त पीवीआर वैन का कुछ अता पता नहीं था।

चोरी की सूचना पर व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता पीड़ितों के यहां पहुंचे। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरों ने लाखों की जेवरात-नकदी उड़ाए
चोरों ने घर में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार को सुबह जगने पर घटना का पता चल सका। भूड़ क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी लक्ष्मण सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे।

चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और 10 हजार की नकदी, करीब 10 तोले सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बंद मकान से चोर ले गए नकदी और जेवर
नगर के मोहल्ला पंजाबियान से चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। पंजाबियान मोहल्ला निवासी सुरेश अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को कहीं रिश्तेदारी में गए थे। देर रात चोर ताला तोड़कर घर में रखे रुपये और ज्वेलरी समेत करीब कीमती सामान चोरी कर ले गए।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख फोन पर सुरेश को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें