फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में की तोड़फोड़

Sat, 27 May 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजरौल गांव में लापता लड़की का एक युवक पर अपहरण का आरोप लगा है। आरोपी युवक के परिजन शुक्रवार को एसपी से मिले और पुलिस पर घर में तोड़फोड़ कर परिजनों से अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बिजरौल गांव के युवक रामबली का कहना है कि उसके भाई पर गांव की विशेष समुदाय की लड़की के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि, उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अफसरों के पास एक पत्र भी आ गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि उन दोनों ने अपनी मर्जी से घर से जाकर शादी की है।

पुलिस और लड़की के परिवार के लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उनके मकान में घुसकर तोड़फोड़ की। उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। इससे उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है। बड़ौत कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि थाने पर लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी युवक के मकान में तोड़फोड़ और अभद्रता का आरोप पूरी तरह से गलत है। उधर, हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी महिला मीना का कहना है कि परिवार की एक लड़की गाली-गलौज कर रही थी।

उसने मना किया तो आरोपी लड़की और उसके परिजनों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और उसकी नाक का आभूषण भी निकालकर ले गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें