सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़ गई है। शुक्रवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक शोरूम और मंदिर से लाखों का सामान निकाल ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
कास्थवाड़ा स्थित देवी मां के मंदिर कमेटी के सदस्य गौरव पुत्र ईश्वर, व विधा ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर में सेंध लगाकर देवी मां का मुकुट, चांदी का छतर, दानपात्र, इंवर्टर, बैट्रा चोरी कर लिया।
वहीं, धीरज पुत्र राकेश ने बताया कि दनकौर रोड पर बिशंबर गंज के पास मंगलदीप इलेक्ट्रानिक के नाम से शोरूम है। धीरज ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों शोरूम का ताला तोड़कर 25-30 एलसीडी निकाल ले गए।
धीरज ने एससीडी की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में नगर में चोरी की यह पांचवीं घटना है। मंदिर कमेटी व शोरूम मालिक धीरज ने तहरीर दी है।
मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ चोरी
चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर नगदी, मोबाइल व रिचार्ज कूपन समेत करीब सवा लाख का माल चुरा लिया। दुकनदार ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
बड़ाकोट निवासी कपिल कुमार पुत्र लोकेश जहांगीराबाद चुंगी पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ करीब एक लाख रुपये के मोबाइल, 20 हजार के रिचार्ज कूपन तथा गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नगदी चुरा ले गए।
धरपा के जूनियर हाईस्कूल में चोरी
धरपा स्थित जूनियर हाईस्कूल में ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ को घटना के बारे में जानकारी मिली।
प्रधानाध्यापिका ने घटना की तहरीर दी है। धरपा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर सिलेंडर, पंखा, मिड-डे मील का अनाज, बर्तन, रेडियो आदि सामान निकाल लिया।
सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ को ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो सामान गायब मिले। प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने तहरीर दी है।