फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को बेहोश कर लाखों की चोरी

Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे परिवार को बेहोश को चोर घर से 10 लाख की नगदी और पांच लाख के गहने लेकर भाग गए। सुबह जब परिजनों को होश आया तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


प्रेम नगर निवासी राजकुमार अग्रवाल पुत्र स्व. गणपतमल ने पुलिस को बताया कि वह एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बेटा अंकुश अग्रवाल मेडिसिन मार्केट में मेडिकल स्टोर चलाता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। तभी किसी ने घर में घुसकर सभी को बेहोशी की दवा सुंघा दी। सुबह जब होश आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर अलमारी में रखे करीब 10 लाख की नगदी और 5 लाख के जेवरात निकाल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अंकुश ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया कि चोर घर में कैसे घुसे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें