फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मासूम के साथ की दरिंदगी की कोशिश

Mon, 19 Jun 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन
बच्चों के साथ खेल रही मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दरिंदगी की कोशिश की। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में  छह वर्षीय बच्ची गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे एक युवक के घर में चले गए। युवक ने सभी बच्चों को घर से निकाल दिया और उस बच्ची को घर में ही रोक लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि युवक ने बुरी नियत से बच्ची के कपड़े उतार दिए। बच्ची के घर से बाहर नहीं आने पर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। कोतवाल अनिल प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

किशोर के साथ कुकर्म
 एक सेवानिवृत फौजी ने गांव के एक किशोर के साथ जबरन कुकर्म किया। किशोर के शोर मचाने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित के परिजन फौजी की धमकी के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन


सेवानिवृत फौजी ने गांव के ही एक किशोर को रविवार सुबह बातों में उलझा लिया। वह किशोर को घुमाने के बहाने गांव के बाहर ले गया। वहां उसके साथ जबरन कुकर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर के साथ कुकर्म की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। घटना की जांच के बाद पुलिस लौट आई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें