बरवाल के तालाब में मिला ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
कपसाई के तालाब में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव तैरता मिला। शव को देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर नरसैना पुलिस के अलावा एसएसपी और सीओ स्याना घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान करवाई और गांव नरसैना से लापता हुई युवती के परिजनों को भी बुलाया, मगर उन्होंने युवती को पहचानने से इनकार कर दिया।
कपसाई गांव के ग्रामीणों ने सुबह तालाब में तैरते एक युवती के शव को देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी और स्याना के सीओ सहित अन्य आला अधिकारी भी गांव में पहुंचे। पुलिस ने युवती की पहचान भी करवाई। ग्रामीणाें ने बताया कि मृतका का चेहरा नरसैना से डेढ़ माह पहले लापता हुई युवती से मिलता-जुलता है।
इस पर लापता युवती के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया, मगर उन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया। थाना नरसैना एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि युवती लाल रंग का सूट, पैरों में बिछुए और गले में लॉकेट पहने हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया। शव फूलने पर तालाब के पानी पर तैरने लगा। युवती की शिनाख्त करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल शव को पहचान के लिए जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी।