फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके न भेजने पर महिला ने खाया ‘जहर’

Sun, 10 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में एक महिला ने  मायके न भेजने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया । परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवीपुरा निवासी युवक नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले मेरठ निवासी महिला से हुई थी। महिला मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन महिला का पति मायके जाने से उसे रोक रहा था।

शुक्रवार को  युवक जब घर पहुंचा तो दोनों के बीच मायके जाने को लेकर कहासुनी हो गई। महिला ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें