फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने की जेवरों की शिनाख्त

Tue, 25 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जेवरों की शिनाख्त के लिए कोर्ट जाती पीड़ित। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर हैवानियत की पीड़िता ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आरोपियों से बरामद आभूषणों की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिलाओं के बयान कलमबंद किए गए।
विज्ञापन


बता दें कि तीन माह पूर्व शाहजहांपुर पिता की 13वीं में जाते समय खोड़ा के परिवार को एनएच-91 पर दोस्तपुर के पास बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप किया गया था। आरोपियों ने इस दौरान जेवर भी लूट लिए थे जिन्हें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किया था।

उन आभूषणों की शिनाख्त के लिए मंगलवार को सात सदस्य सीबीआई टीम के साथ गैंगरेप पीड़िता, उसकी जेठानी और परिवार का एक पुरुष सदस्य सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंचे। 11 बजे तक शिनाख्त की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। आभूषणों की शिनाख्त के बाद गैंगरेप पीड़िता की जेठानी को कोर्ट में बुलाया गया।
विज्ञापन


शिनाख्त प्रक्रिया पूरा करने के बाद दोनों महिलाओं ने बारी-बारी से सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बयान दर्ज कराए।  कुल मिलाकर शिनाख्त प्रक्रिया को साढ़े तीन घंटे में पूरा किया गया।

हाईवे गैंगरेप मामले में बदमाशों से बरामद आभूषणों की शिनाख्त पीड़ित महिलाआें से कोर्ट में कराई गई। शिनाख्त के बाद महिलाओं और सीबीआई अफसरोें के बयान दर्ज किए गए।  - हिमांशु गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें