फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग

Sat, 13 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। एक युवक के गोली लगने से घायल होने की सूचना है, लेकिन पुलिस युवक को पत्थर लगना बता रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवक को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पथराव कर दिया।

दोनों ओर से हुए पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। बताया गया कि आरोपी पक्ष के एक युवक ने पीड़ित पक्ष पर तीन राउंड फायरिंग की। भूरे पुत्र मुरब्बी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस पथ्थर लगने से भूरे के घायल होने की बात कह रही है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि सामान खरीदने को लेकर दोनों पक्षों में हुए विवाद में मारपीट और पथराव हो गया। पत्थर लगने से भूरा घायल हो गया। गोली चलने की बात अफवाह है। भूरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें