कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता के साथ ननदोई ने रेप कर डाला। जब विवाहिता ने ससुराल से शिकायत की तो आरोपियों ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया।
चिकित्सकों ने महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी ननदोई के खिलाफ रेप करने और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए जलाने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली डिबाई के कए गांव निवासी की बेटी की शादी जहांगीराबाद कोतवाली के गांव में 27 नबंवर को हुई थी। रामजीलाल का आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
30 नबंवर को ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उसके ननदोई के साथ जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि ननदोई ने मौका पाकर महिला के साथ रेप कर डाला।
जब पीड़िता ने शिकायत की तो पति, सास, ससुर, नंद व ननदोई ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर नवविवाहिता को आग के हवाले कर दिया।
जब महिला बुरी तरह झुलस गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
पीड़िता के पिता ने ननदोई के खिलाफ रेप करने व ससुरालजनों के खिलाफ दहेज के लिए जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी हरीश भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।