कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को नशे में धुत एक नशेड़ी ने मासूम से रेप कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेजा है। सामाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। गांव निवासी एक मजदूर की पत्नी अपनी तीन वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर सास के साथ खेत पर गई थी।
बच्ची का पिता मजदूरी के लिए गया हुआ था। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब वह घर पहुंची तो बच्ची घर में खून से लथपथ रोती हुई मिली।
पड़ोसी के गांव का रिश्तेदार युवक नशे में धुत वहां से भाग रहा था। इस पर लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है। सीओ बृह्म सिंह यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।