फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई बच्ची से रेप

Mon, 14 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के ग्राम डारौली में शौच के लिए गई सात वर्षीय नाबालिग से युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। वह बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से गांव में रोष है। परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।

शौच के लिए गई एक नाबालिग से दबंग युवक ने जबरन दुष्कर्म कर उसको लहूलुहान हालत में खेत में फेंककर भाग गया। क्षेत्र के गांव डारौली में एक क्रेशर पर खुर्जा क्षेत्र का मजदूर परिवार रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर मजदूर परिवार की सात वर्षीय बच्ची शौच के लिए जंगल गई हुई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने नाबालिग को जबरन पकड़ लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में खेत में फेंककर भाग गया।

कुछ देर बाद बदहवास बच्ची लहूलुहान हालत में क्रेशर पर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची इतनी डरी हुई थी कि सदमे के चलते घंटों तक बोल नहीं सकी। कई घंटे बाद जब बच्ची सामान्य हुई तो उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में रोष पनप गया।

परिजन व ग्रामीण बीबीनगर थाने पहुंचे तथा आरोपी 26 वर्षीय वतन कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के  पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी को पुलिस ने दस्तूरा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात पड़ोस में बारात देखने गई मासूम बच्ची को गांव के युवक ने बहला-फुसला कर खेत में ले जाकर रेप की थी।
विज्ञापन


परिजनों को बच्ची खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर ककोड़ केपी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी सोनू को  दस्तूरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें