नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में चारा लेने गई युवती से गांव के ही तीन लोगों ने गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीडि़ता के भाई ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन चारा लेने गई थी। तभी गांव के ब्रजेश, जागेंद्र, और अजय पहुंच गए। आरोपियों ने अश्लील हरकतें कर युवती के कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश की।
विरोध करने पर मारपीट की। चीख सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घर लौटने पर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद युवती के भाई ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर ब्रजेश, जोगेंद्र और अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली ग