फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, हंगामा

Thu, 01 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी।  
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी नासिर की पत्नी सादिका बुधवार सुबह करीब सात बजे छत पर लगे लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान तार को टच कर रहे बिजली के तार से उसमें करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से सादिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए।

परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी गई। बाद में ग्रामीण एकत्र होकर नगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद मृतका को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन



दूसरी ओर गांव दानपुर में  बिजली का तार टूटने से सड़क से गुजर रहे एक तांगा चालक शंकर लाल चपेटे में आने से बेहोश हो गया। जबकि उसकी घोड़ी की मौके पर मौत हो गई। घायल शंकरलाल को लोग एक प्राइवेट चिकित्सक के इलाज को ले गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें